जीनस पेपर एंड बोर्ड्स में रुद्राभिषेक व भंडारा.

मुजफ्फरनगर। जीनस पेपर एंड बोर्ड्स लिमिटेड, यूनिट मुजफ्फरनगर में सावन के तृतीय सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर धार्मिक श्रद्धा के साथ रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन कर कारखाने की सुख-समृद्धि, उन्नति तथा कर्मचारियों के मंगलमय जीवन की कामना की गई। भंडारे का शुभारंभ तकनीकी निदेशक एवं प्लांट हेड ओ.डी. शर्मा तथा कमर्शियल हेड जी.सी. कोठारी ने किया। इस दौरान जीनस परिवार के सभी सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन की व्यवस्थाएं महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन रविंद्र कुमार शर्मा और उनकी टीम ने सुचारू रूप से संभालीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित कुमार, गौतम कुमार, गोपीचंद, उमेश कुमार, नरेंद्र शर्मा, आर.डी. शर्मा, मिलन, अंकुश, अमनप्रीत, अनिल तेजयान सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान भोलेनाथ और नाग देवता का प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने संस्थान की निरंतर प्रगति, समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts