नौगावा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम आरएसएस की बजरंग शाखा द्वारा खंड विस्तारक पंकज के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन भवन के प्रांगण में हुआ, जहां कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती, डॉ. केशव राव बलीराम हेडगेवार और गुरूजी की प्रतिमाओं के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में निर्मल सूरा और नवल किशोर मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
निर्मल सूरा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदुत्व का जागरण है। उन्होंने हिंदू धर्म, गौमाता और राष्ट्र के हित में कार्य करने के दायित्व की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने बताया कि भारत की आज़ादी की लड़ाई में हिंदू समाज की जागरूकता कितनी महत्वपूर्ण थी और अब भी हमें बच्चों को संस्कार देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर दिनेश सैनी, मनोहरी सैनी, संजय जैन, रवि और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।















