नेपाल में भूस्खलन के बाद बस पर गिरी चट्टान,

काठमांडू। नेपाल के बाजुरा जिले की जगन्नाथ ग्रामीण नगरपालिका-5 के भूकाहा खोला क्षेत्र में मानसून के कारण अचानक हुए भूस्खलन के बाद एक हादसा टल गया। पहाड़ी से अचानक एक विशाल चट्टान टूटकर सड़क पर आ गिरी और वहां खड़ी मिड-वेस्टरन ट्रांसपोर्ट की बस को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।विशाल चट्टान सीधे बस से आकर टकराई, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

हादसे के समय खाली थी बस

गनीमत यह रही कि हादसे के समय बस पूरी तरह से खाली थी। बस में कोई यात्री या चालक मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जनहानि या घायल होने के खबर नहीं है। इस घटना के बाद इलाके में यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मानसून के दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने की घटनाएं आम हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts