राजगढ़-बांदीकुई रोड पर सड़क हादसा: बाइक सवार की मौके पर मौत

राजगढ़-बांदीकुई सड़क मार्ग पर सूरेर गांव स्थित वर्षा होटल के पास बुधवार को कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही टहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में भिजवाया।

हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान प्रेमपुरा, टहला निवासी रामौतार पुत्र कन्हैयालाल बैरवा के रूप में हुई है। टहला थाने के हैडकांस्टेबल जैकम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, जो गुरुवार सुबह किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts