बांदा। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा रायफल क्लब मैदान बांदा में मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एससी/एसटी आयोग उ0प्र0 सरकार के सदस्य नरेन्द्र सिंह खजूरी व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामकृष्ण सिंह पटेल उपस्थित रहे। पैंथर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर ने किया।कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि राष्ट्रीय
लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा किपूरे बुन्देलखण्ड में पार्टी को नये सिरे से मजबूत किया जायेगा और आगामी पंचायत चुनाव पार्टी अपने दम पर चुनाव लडेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए सरकार में रहकर किसानों के मुद्दों को हल कराने का प्रयास कर रही है। हमारी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म की कट्टरता का समर्थन नहीं करती है। देशवासियों को धर्मांधताऔर कट्टरता से बचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी जी दबे, कुचले, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की मजबूती के लिये लगातार काम कर रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पदचिन्हों में चलकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।विशिष्ट अतिथि एससी/एसटी आयोग उप्र सरकार के सदस्य नरेन्द्र सिंह खजूरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों केसाथ-साथ दलितों, वंचितों, मजलूमों की मजबूत आवाज है और सभी वर्गों को साथ
लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने सभी से अपील की कि पार्टी से जुड़कर आमलोगों की आवाज बनें। राज्य पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य रामकृष्ण सिंह पटेल ने कहा कि अब बुन्देलखण्ड के किसानों को किसी भी योजना से वंचित नहींहोना पड़ेगा, राष्ट्रीय लोक दल बुन्देलखण्ड में किसानों की मजबूत आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ताओं को चौधरी चरण सिंह के सपनों का भारतबनाने के लिये लगातार संघर्ष करना होगा। अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर ने कहा कि हमारा संगठन राष्ट्रीयलोक दल को पूरे बुन्देलखण्ड में मजबूत करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल की विचारधारा और हमारे संगठन की विचाराधारा एक है इसलियेहमारे सभी साथी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुये हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रमुख रूप से बुन्देलखण्ड के कार्यवाहक क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज बुधौलिया,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष लियाकत अली, जिलाध्यक्ष सायरा बानोहंसराज यादव, फौजी राजबहादुर सिंह कुशवाहा, केशपाल वर्मा, कमलेश सिंहचौधरी, जमुना प्रसाद रैकवार, धर्मराज सेन, ओमकार सिंह पटेल, रामबाबू वर्मा,धर्मराज यादव, मकबूल अहमुद्र ने भी सम्बोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से छेदुवां वर्मा, कालका पटेल, फैसल खान,बबलू सिंह, राशिद अल्वी, हरीचरन वर्मा, महबूब अली, सन्तोष कुमार वर्मा, विमलेशसिंह वर्मा, अशोक कुशवाहा, राजाभइया वर्मा, भोला चौरसिया, प्रभूदयाल वर्मा.देवीदीन सविता, रामगोपाल वर्मा, राजाराम कोटार्य, रामकिशोर वर्मा, राधेश्याम वर्मा,रामनरेश गौतम, अनिल वर्मा, रामशरण वमा, प्रेमनारायन कोटार्य, भानूप्रताप कोटार्यबसन्ता वर्मा, विजय कुशवाहा, माया देवी, होरीलाल अनुरागी, शिवलाल कोटार्य, धीरज कबीर, रामऔतार वर्मा के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।















