बांदा। नरैनी रोड स्थित मदरसा जामिया रब्बानी का सालाना जलसा दस्तारबंदी (दीक्षा समारोह) भव्य आयोजन के साथ हुआ। मदरसा में मौलवी, हाफिज और कारी आदि का विभिन्न दीनी कोर्स पूरा करने वाले 150 तलबा (छात्रों) को पगड़ी बांधकर सनद और उपाधियां सौंपी गई। तलबा (छात्रों) ने देश के कई भाषाओं में संबोधन भी किया। मशहूर इस्लामी विद्वान (कछौछा शरीफ) मौलाना महमूद अशरफ जिलानी, भीलवाड़ा (राजस्थान) के काजी शहर मौलाना अशरफ जिलानी अजहरी, और मुफ्ती मौलाना नसीम अहमद मिस्बाही (मुबारकपुर) ने भी संबोधित किया। बीती रात हुए जलसे में दूरदराज से आए हजारों अकीदतमदो ने शिरकत की। अध्यक्षता मौलाना सैयद खुश्तर रब्बानी ने की। मदरसा के संस्थापक मौलाना सैयद मजहर रब्बानी बड़े हजरत को श्रद्धांजलि दी गई! शहर काजी मौलाना मेराज मसूदी, मौलाना अबरार अहमद, मौलाना अनवर रब्बानी, मौलाना सैयद शाहिद रब्बानी, सैयद आबिद रब्बानी आदि शामिल रहे! प्रबंधक मौलाना राशिद रब्बानी ने सभी का स्वागत किया।















