मुजफ्फरनगर शहीद बच्चन सिंह अखाड़ा पचैन्डा कलां की रिया पहलवान ने देहरादून में 13-15 दिसंबर 2024 तक आयोजित इंटरनेशनल कोम्बो गेम कुश्ती प्रतियोगिता में 64 किलो वेट वर्ग में गी और नोगी दोनों में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। रिया की पहली कुश्ती तजाकिस्तान से और दूसरी श्रीलंका से हुई, जबकि फाइनल में बंगलादेश को हराकर गोल्ड प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 19 देशों ने भाग लिया।
इसके अलावा, वेटेन खिलाड़ी नरेंद्र पंवार ने 86 किलो वेट वर्ग में 40 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीता। 17 दिसंबर 2024 को उनके सम्मान में अखाड़े पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।















