मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक की 90वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक की 90वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक 16 दिसंबर 2024 को पंजाबी बारातघर, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बैंक के सभापति रामनाथ सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डा. संजीव बालियान, पूर्व राज्य मंत्री, मत्सय पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार, उपस्थित रहे। इस अवसर पर वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत, मुजफ्फरनगर, और उमेश मलिक, पूर्व विधायक, ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

बैंक सभापति ने प्रबन्ध समिति के सभी सदस्यो के साथ मिलकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और सभा की शुरुआत सरस्वती पूजन तथा दीप प्रज्जवलन से की। बैंक के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राजेश कुमार, ने 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए कारोबारी वर्ष में बैंक की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक ने वर्ष 2023-24 में 1202.15 लाख रुपये का शुद्ध लाभ कमाया और जमा-निक्षेप में 189.58 करोड़ रुपये से बढ़कर 2240.78 करोड़ रुपये हो गए, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। साथ ही, डिजिटल बैंकिंग में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। बैंक ने अपनी सदस्य समितियों को 11% लाभांश की घोषणा भी की।

मुख्य अतिथि डा. संजीव बालियान ने सहकारी आंदोलन की प्रगति पर चर्चा की और जिला सहकारी बैंकों को किसानो तथा पिछड़े वर्ग के लिए विशेष योजनाओं के लाभ के लिए औपचारिकताओं में ढील देने का सुझाव दिया। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने भी बैंक के लाभांश को बढ़ाकर 20% करने का सुझाव दिया और वर्तमान युवा चेयरमैन से बैंक को और ऊंचाईयों तक पहुंचाने की अपील की।

बैठक में कई वरिष्ठ सहकारी नेताओं ने भी अपने विचार रखे और बैंक की सफलता के लिए कर्मचारियों को सराहा। उपसभापति मुकेश कुमार जैन और अन्य संचालकगण भी बैठक में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बैंक के उपमहाप्रबंधक श्रीष वर्मा और अन्य अधिकारियों का योगदान रहा। मंच संचालन यशवीर सिंह ने किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts