खतौली तहसील में फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा, एडीएम ने दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेन्द्र कुमार ने तहसील खतौली कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपजिलाधिकारी खतौली राजकुमार एवं उप निदेशक कृषि प्रमोद सिरोही मौजूद रहे। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने ग्रामवार लंबित फार्मर रजिस्ट्री की विस्तृत समीक्षा की और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी खतौली सभी लेखपालों, संबंधित सचिवों एवं जनसेवा केंद्र संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करें, ताकि पंजीकरण कार्यों में तेजी लाई जा सके।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसान पंजीकरण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि डेटा शुद्ध एवं समयबद्ध तरीके से अपलोड हो। उन्होंने आगे निर्देशित किया कि सभी तहसीलों में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की दैनिक प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए तथा त्रुटिपूर्ण रजिस्ट्रियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्री संबंधी जानकारी और सहायता हेतु कैंप आयोजित करने पर भी विचार किया जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts