मुजफ्फरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ और पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार के विशेष अभियान महिला मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के तहत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खतौली के नेतृत्व में मंसूरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटाखे चलाने को लेकर आमदा फौजदारी करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शुऐब पुत्र अलमुद्दीन, शाहवेज पुत्र अलमुद्दीन, शुहैल पुत्र अलमुद्दीन निवासी ग्राम संधावली थाना मंसूरपुर तथा चंदशेखर पुत्र राज सिंह और मंगल सिंह पुत्र मलखान निवासी ग्राम लच्छेड़ा थाना मंसूरपुर शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को उप जिला मजिस्ट्रेट खतौली व सदर के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था और सामाजिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।















