मुजफ्फरनगर जनपद में प्रमुख सचिव राजस्व के आदेशानुसार जिलाधिकारी द्वारा चकबंदी विभाग के वार्षिक लक्ष्य के अनुसार ग्रामों की समीक्षा की गई। इस दौरान बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने जिले में चल रहे सभी चकबंदी कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और पुराने ग्रामों में चकबंदी प्रक्रिया को शीघ्र समाप्त करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में कुल्हेड़ी, कल्याणा, कैलापुर, जैसमोर, विरालसी, मुथरा, विराल और पुरबालियान ग्रामों की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों को इन ग्रामों में निर्धारित लक्ष्यानुसार कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी देवेंद्र रायपा ने किया, जिसमें चकबंदी अधिकारीगण, सहायक चकबंदी अधिकारीगण और पी. के. बाबू उपस्थित रहे।
चकबंदी अधिकारी रामकेश कटियार के नेतृत्व में सहायक चकबंदी अधिकारी चरथावल प्रथम शशि प्रताप सिंह ने ग्राम विरालसी, कुल्हेड़ी और मुथरा में लक्ष्यानुसार कार्य की प्रगति सुनिश्चित की। इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया और कार्य में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए।















