आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में सत्र 2024-25 की गृह परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य व कक्षा अध्यापिकाओं द्वारा मेडल पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 8 की छात्रा अनु ने विद्यालय में सर्वाधिक 92.56% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम इस प्रकार हैं— कक्षा 6 में साक्षी (92.5%), कक्षा 7 में हनी (91.06%), कक्षा 8 में अनु (92.56%), कक्षा 9 में मंतशा (84.90%) और कक्षा 11 में विशाखा (85.8%)।
विद्यालय की सभी छात्राओं को उनकी कक्षा अध्यापिकाओं द्वारा परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने आगामी शैक्षिक सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं और सभी ने सहयोग दिया।















