पुरकाजी विद्युत विभाग के कैंप में 6.5 लाख की राजस्व वसूली

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

पुरकाजी विद्युत विभाग ने एसडीओ कपिल मुनि के निर्देश पर एक कैंप का आयोजन किया, जिसमें लगभग 6,50,000 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई। यह कैंप कस्बे में गुप्ता चाट भंडार के सामने सरवत अली के ऑफिस पर लगाया गया था। इस कैंप का उद्देश्य त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों को ठीक करना और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना था। उपखंड अधिकारी कपिल मुनि ने बताया कि यह कैंप उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगाया गया ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े और वे अपने बिजली बिल समय पर जमा कर सकें। इस अभियान में जेई चंद्र प्रकाश, अफजाल अहमद, जमील अहमद, सरवत अली, ओंकार सिंह और नसीम अहमद का सहयोग रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts