आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा का डीएम व एसएसपी द्वारा किया गया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। उ0प्र0 पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड लखनऊ द्वारा 23 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा के चलते जनपद मुजफ्फरनगर में 16 परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिदिन 2 पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था। आज 31अगस्त को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए सीसीटीवी कैमरों, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts