मैनपुरी में डिंपल यादव के नामांकन के दौरान पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। एक दिन पूर्व मैनपुरी में आए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को लेकर जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वे तो मैनपुरी का विकास देखने के लिए आए थे।वहीं पीएम मोदी को लेकर कहा कि वे जब मैनपुरी आएंगे तो बताएंगे मैनपुरी में क्या विकास किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। उन्होंने इलेक्टोरल बांड को लेकर भी भाजपा को घेरा। वैक्सीन कंपनी से भी चंद वसूल किया गया। कन्नौज में युवक ने बेरोजगार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। किसान आंदोलन नहीं भूला है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। जान बूझकर नौकरी के पेपर लीक कराए जा रहे हैं।
इस दौरान अखिलेश यादव ने अग्निवीर को फ्लॉप बताया।आगे कहा कि झूठे मुकदमे लगाकर झारखंड के सीएम को जेल भेज दिया गया। भाजपा बस ताली, थाली और घंटी बजाती है। भाजपा अमेरिका की नकल कर रही है, लेकिन सीएम योगी पावर हाउस का नाम नहीं ले पाते हैं।