दिल्ली ब्लास्ट का जिक्र कर राजनाथ बोले- शिक्षा चरित्र के लिए भी जरूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उदयपुर में भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के 104वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की भूमिका पर अहम बात कही. राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसी शिक्षा प्रणाली को सफल नहीं माना जा सकता, जो ज्ञान के साथ-साथ विनम्रता, चरित्र और नैतिक मूल्यों का विकास न करें. उन्होंने कहा कि आज कई बार देखने को मिलता है कि उच्च शिक्षा प्राप्त लोग भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं.रक्षा मंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि समाज में व्हाइट कॉलर आतंकवाद जैसे खतरनाक रुझान सामने आ रहे हैं, जहां पढ़े-लिखे लोग ही समाज और देश के खिलाफ काम कर रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में हुए बम धमाकों में शामिल लोग डॉक्टर जैसे पढ़े-लिखे पेशेवर थे. उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं होना चाहिए, बल्कि अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य और मजबूत चरित्र का निर्माण भी उतना ही जरूरी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts