“अलवर: राजकीय महाविद्यालय मालखेड़ा में शुरू हुआ रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम”

अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालखेड़ा में आज रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के लिए सक्षम बनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार विजय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आत्मरक्षा का ज्ञान न केवल शारीरिक सुरक्षा बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देता है। कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षक माहेश्वरी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास कराया जाएगा। वहीं, शिविर प्रभारी डॉ. रेनू शर्मा ने जानकारी दी कि यह शिविर 24 कार्यदिवस तक चलेगा, जिसमें विशेषज्ञ प्रशिक्षक छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीकों के साथ-साथ कानूनी अधिकारों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपायों की जानकारी देंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts