राजगढ़ में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेंगे विविध कार्यक्रम

राजगढ़ (अलवर)। भाजपा मंडल राजगढ़ की ओर से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर कस्बे के संकल्प आईटीआई में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रकाश दीक्षित ने की। मंडल महामंत्री लोकेश रावत व जगदीश सैनी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती तक मनाया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, गोष्ठी, ‘एक पेड़ मां के नाम’, चित्रकला प्रतियोगिता और सांसद खेल महोत्सव जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप चलाया जाएगा। इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इनका लाभ पहुंचाने की अपील की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts