रामगढ़ में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिबिर का आयोजन रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय परिसर में किया गया। इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें नेत्र रोग, गैर संचारी रोग, महिला रोग, शिशु रोग, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम, और दंत रोग शामिल थे। मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाइयां दी गई, साथ ही संबंधित दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से जुड़ी जानकारी भी दी गई।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर बाबूलाल यादव, डॉक्टर ज्योति, डॉक्टर लतीफ खान, और डॉक्टर हसन अली सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद थे।















