बांदा। पुलिस ने जनपद में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बा अतर्रा में लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार यादव की देखरेख में यह कार्रवाई की गई।अतर्रा के मार्तण्ड सिंह से 50 हजार रुपये की लूट की घटना हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बैंकों के आसपास घूम रहा है। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर रोका, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। अभियुक्त की पहचान रामबाबू पुत्र परशा निवासी शिवनगर, मानिकपुर, चित्रकूट के रूप में हुई है।
अभियुक्त के कब्जे से लूट के 41,500 रुपये, अवैध तमंचा, कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।















