मूंगथला गांव में अवैध क्लिनिक पर छापा, झोलाछाप गिरफ्तार

सिरोही जिले के आबू रोड ब्लॉक के मूंगथला गांव में  चिकित्सा विभाग ने एक अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर कार्रवाई करते हुए झोलाछाप को पुलिस के हवाले कर दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी के निर्देशन में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। मौके पर टीम ने पाया कि भेराराम मेघवाल पुत्र धनाराम पिछले दो वर्षों से बिना किसी चिकित्सकीय योग्यता और वैध पंजीकरण के मरीजों का इलाज कर रहा था। इससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था।

जांच के दौरान क्लिनिक में उपचार संबंधी विभिन्न औषधियां और उपकरण भी पाए गए, जो बिना लाइसेंस के रखे गए थे। टीम में चनार पीएचसी प्रभारी डॉ. सलीम, वाहन चालक हनुवंत सिंह देवड़ा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। नियमानुसार क्लिनिक को मौके पर ही सील कर दिया गया और भेराराम मेघवाल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सीएमएचओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे इलाज से आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विभाग द्वारा ऐसे अवैध चिकित्सा केंद्रों के विरुद्ध सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे केवल पंजीकृत और योग्य चिकित्सकों से ही इलाज कराएं और अवैध रूप से इलाज करने वालों की सूचना विभाग को दें। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts