राहुल गांधी ने की ओबीसी नेताओं के साथ बैठक,

कांग्रेस के ओबीसी (Other Backward Classes) नेताओं ने दिल्ली में बैठक की, जिसमें उन्हें राहुल गांधी के गुस्से का भी सामना करना पड़ा है. राहुल गांधी ने ओबेसी समाज की लड़ाई को आगे ले जाने के लिए पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने ओबीसी नेताओं से कहा कि आप लोग अलग-अलग मिलकर अपनी बात कहते हैं, लेकिन आप लोग एकजुट होकर पार्टी के भीतर मेरे सामने अपना पक्ष रखेंगे, तो मैं आपकी बात और आपका पक्ष पार्टी में ज़ोर-शोर से रखूंगा और लागू करूंगा. फिर आप उसे ओबीसी समाज तक ले जाइए, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है, उन्हें ये बताइए.इस बैठक में कांग्रेस ओबीसी एडवाइज़री काउंसिल के नेताओं ने राहुल गांधी को ओबोसी वर्ग के मुद्दे उठाने को लेकर धन्यवाद देकर भविष्य की रणनीति चर्चा की. वहीं इस बैठक में राहुल गांधी के दबाव के रंग लाने पर भी उनकी सराहना की गई. नेताओं ने कहा कि पहले जातिगत जनगणना की मांग करने वालों को पीएम ने अर्बन नक्सल कहा, फिर दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का ऐलान किया. उसके बाद भी सरकार टालमटोल कर रही थी. लेकिन आखिरकार संसद में गृहमंत्री ने जातिगत जनगणना कराने की बात कही है.

ओबीसी समाज तक पहुंचाया जाएगा कांग्रेस का संघर्ष

ऐसे में जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर जनता और ओबीसी के बीच सियासी बढ़त बनाये रखने के लिए कदम उठाए जाएंगे. साथ ही राज्यवार बड़ी बैठकों का आयोजन होगा और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से की जाएगी. इस मुद्दे को बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा और इस बात का प्रचार और प्रसार किया जाएगा कि कैसे राहुल और कांग्रेस के दबाव में सरकार झुकी है.जनता को ओबीसी महिलाओं के बीच महिला आरक्षण में पिछड़े वर्ग की महिलाओं कोटा दिये जाने का कांग्रेस समर्थन कर रही है और सरकार विरोध. साथ ही सरकार के दूसरे ओबीसी विरोधी कदमों को भी कांग्रेसी नेता जनता के बीच लेके जा रहे हैं. वहीं बैठक में शामिल हुए तीन बड़े नेता अशोक गहलोत, सचिन पायलट और भूपेश बघेल ने दोहराया कि राहुल ओबीसी के असली हितैषी, उनके दबाव में सरकार कदम उठाने को मजबूर हुई है.

ओबीसी कांग्रेस एडवाइजरी काउंसिल की बैठक

राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय ओबीसी कांग्रेस एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में ओबीसी समुदाय के हकों, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय पर चर्चा की. बैठक का मुख्य फोकस ओबीसी वर्ग को न्याय दिलाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और पार्टी की रणनीति मजबूत करने पर था.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts