अजीत पवार की विमान दुर्घटना पर उठे सवाल, रोहित पवार ने साजिश की जताई आशंका.

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक निजी विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। इस हादसे के बाद से राज्य की राजनीति में हलचल मची हुई है और कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना को लगभग तीन सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक दुर्घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है। इस बीच अजीत पवार के भतीजे रोहित पवार ने बड़ा बयान देते हुए आशंका जताई है कि यह महज हादसा नहीं बल्कि एक साजिश हो सकती है।रोहित पवार ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुर्घटना से एक दिन पहले की घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा पेश किया। उन्होंने दावा किया कि कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं और कुछ तकनीकी तथ्यों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कुछ दस्तावेज और कथित सबूत भी सार्वजनिक किए तथा मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। रोहित पवार ने कहा कि सच सामने आना जरूरी है ताकि सभी शंकाओं का समाधान हो सके और दोषियों की जिम्मेदारी तय की जा सके।

फ्लाइट में ज़्यादा फ्यूल कैन थे- रोहित पवार

रोहित पवार ने कहा कि अजीत पवार जिस फ्लाइट में थे उसमे अतिरिक्त फ्यूल कैन थे. उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि जो ब्लास्ट हुवा, उसमें दिखाई दे रहा है कि फ्लाइट में ज़्यादा फ्यूल कैन थे और वो फ्यूल कैन ब्लैक बॉक्स के पास रखे थे, इसलिए ब्लैक बॉक्स भी जला है. साथ ही उन्होंने कहा कि डीजीसीए को फ्लाइट प्लान दिया नहीं गया था और हमें लगता है कि फ्लाइट को नीचे गिराया गया. ब्लैक बॉक्स सबसे सेफ डिवाइस होता है वो पानी के नीचे या आग में भी सर्वाइव करता है.

ब्लैक बॉक्स पर मैनिपुलेट किया जा रहा है- रोहित पवार

रोहित पवार ने कहा कि विमान दुर्घटना स्थल के आसपास कुछ दस्तावेज बिखरे पड़े थे, वे कागजात बिल्कुल भी नहीं जले. लेकिन ब्लैक बॉक्स कैसे जल गया. उन्होंने आगे कहा, “विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अगर ब्लैक बॉक्स को 1100 डिग्री सेल्सियस तापमान पर एक घंटे के लिए भी छोड़ दिया जाए, तो उसे मामूली नुकसान ही होगा. अगर छह हजार मीटर की गहराई तक पानी का दबाव हो, तो ऐसी स्थिति में भी विमान का ब्लैक बॉक्स सुरक्षित रह सकता है.” उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लैक बॉक्स मैनिपुलेट किया जा रहा है.रोहित पवार ने बताया कि विस्फोट का झटका कुछ ही सेकंड तक रहता है, इसलिए कागज नहीं जलते हैं और अगर आप विमान के ढांचे को देखें, तो उसके अंदर एक सुरक्षित स्थान पर ब्लैक बॉक्स मौजूद है. इसलिए, ब्लैक बॉक्स के जलने की संभावना कम है. रोहित ने आरोप लगाया कि ब्लैक बॉक्स के जलने का जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, वह सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए है.

अजीत पवार विमान हादसा

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान 28 जनवरी 2026 को बारामती दुर्घटना का शिकार हो गया था. यह हादसा VSR वेंचर्स के लियरजेट विमान में हुआ, जिसमें पायलट समेत पांच लोगों की मौत हुई.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts