10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7 सीटें खाली

देश के 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटें अप्रैल माह में रिक्त होने जा रही हैं, जिन पर चुनाव आयोग ने द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन सीटों में कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार, उपेंद्र कुशवाहा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह प्रमुख हैं। सबसे अधिक 7 सीटें महाराष्ट्र से खाली हो रही हैं, जिससे वहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसके अलावा तमिलनाडु से 6, पश्चिम बंगाल से 5, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार से भी अलग-अलग तारीखों में सीटें रिक्त होंगी। इन राज्यों में विधानसभा की संख्या बल के आधार पर उम्मीदवारों की जीत-हार तय होगी, इसलिए राजनीतिक दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राज्यसभा चुनाव अप्रत्यक्ष होते हैं, जिनमें संबंधित राज्यों के विधायक मतदान करते हैं। आगामी चुनाव को लेकर प्रमुख दलों के बीच गठजोड़, क्रॉस वोटिंग और संभावित नए चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कौन से बड़े चेहरे होंगे रिटायर

इनके अलावा बिहार से 5 सीट, ओडिशा से 4 सीट, असम से 3 सीटों के अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना से 2-2 और हिमाचल प्रदेश से एक सीट पर चुनाव कराया जाएगा.बिहार से संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की सीट खाली हो रही है, जबकि महाराष्ट्र से शरद पवार और प्रियंका चतुर्वेदी जैसे बड़े नेताओं का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है. महाराष्ट्र से शरद पवार और प्रियंका के अलावा भगवत किशनराव कराड, डॉक्टर फौजिया खान, धैर्यशील मोहन पाटिल, रजनी पाटिल और रामदास अठावले की सीटें खाली हो रही हैं.

अभिषेक मनु सिंघवी भी होंगे रिटायर

इसी तरह बिहार से हरिवंश नारायण सिंह के अलावा उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेम चंद गुप्ता भी राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं. जबकि ओडिशा से ममता मोहंता, मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार और निरंजन बिशी भी रिटायर हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल से ऋतब्रत बनर्जी, बिकाश रंजन भट्टाचार्य, सुब्रत बक्शी और मौसम नूर का कार्यकाल खत्म हो रहा है.तमिलनाडु से एनआर एलंगो, पी. सेल्वरासु, एम. थम्बीदुरई, तिरुचि शिवा कनिमोझी और जीके वासन की सीटें भी खाली हो रही हैं. इसी तरह असम से रमेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता, और अजीत कुमार भुइयां का कार्यकाल पूरा हो रहा है. छत्तीसगढ़ से कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम भी अपना कार्यकाल पूरा करने वाले हैं.तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी, केआर सुरेश रेड्डी और हिमाचल प्रदेश की इंदु बाला गोस्वामी के साथ-साथ हरियाणा से दिग्गज नेता किरण चौधरी और राम चंदर जांगड़ा की सीटें भी खाली हो रही हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts