पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने दो साल की विकास यात्रा पर जारी की मैगजीन

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारूकी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास और सामाजिक कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए एक विशेष मैगजीन का विमोचन किया। यह मैगजीन सिर्फ विकास कार्यों का दस्तावेज है, बल्कि पारदर्शिता और जनभागीदारी की मिसाल भी मानी जा रही है। चेयरमैन लगातार दूसरी बार निर्दलीय जीत हासिल कर जनता के विश्वास पर खरे उतरे हैं और उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनके चुने हुए जनप्रतिनिधि उनके लिए क्या कर रहे हैं और सरकारी धन का उपयोग किस प्रकार हो रहा है।विमोचन कार्यक्रम के दौरान जहीर फारूकी ने बताया कि इससे पहले के कार्यकाल में उन्होंने तीन मैगजीनें प्रकाशित कर जनता के बीच अपनी उपलब्धियां साझा की थीं। यह इस कार्यकाल की पहली मैगजीन है, जिसे घरघर जाकर वितरित किया जाएगा ताकि हर नागरिक तक विकास की जानकारी पहुंचे। मैगजीन में नगर पंचायत क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों, जैसे सड़क निर्माण, जल निकासी, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट्स और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का फोटो और विवरण सहित उल्लेख किया गया है।इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और व्यापारी वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुखपाल सिंह बेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्दोष जैन, संदीप गोयल, लाला नवीन गोयल, भाकियू व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, मनीष गोयल, अंकुर सिंघल, इस्तेखार उर्फ लल्ला, आजाद फरीदी, शाहआलम गौड, सुलेमान विकसित उर्फ विक्की, सावन, निसार अहमद, आलम कुरेशी और सैय्याद अली जैसे सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।स्थानीय जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम पारदर्शी शासन की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। चेयरमैन जहीर फारूकी ने पुनः अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल पद पर बने रहना नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना और पुरकाजी को एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में स्थापित करना है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts