मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस के दौरान जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने सम्बन्धित विभागों के कर्मियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। विशेष रूप से महिला अपराध से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता पर लेने को कहा गया। इसके साथ ही साइबर अपराध व ठगी से जुड़े मामलों में भी शिकायतकर्ताओं को जागरूक किया गया और बचाव के उपाय बताए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना व फुगाना सहित राजस्व, प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।















