समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनी गईं, साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए.

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में थाना नई मंडी पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने जनसमस्याएं सुनकर उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायतों का शतप्रतिशत निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए और कार्यवाही पूरी पारदर्शिता निष्पक्षता से हो।समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिया कि सभी शिकायतों की समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण जांच होनी चाहिए, विशेषकर महिला अपराध से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता पर लिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को बारबार थाने के चक्कर काटने पड़ें, इसके लिए मौके पर जाकर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी मांगने वाले कॉल्स और संदिग्ध एप्स से कैसे सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध आज के समय की बड़ी चुनौती बन चुका है और इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक रहना बेहद जरूरी है।उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें। आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई, जिससे वे डिजिटल धोखाधड़ी से स्वयं को सुरक्षित रख सकें।इस समाधान दिवस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रीती देवी, थाना प्रभारी नई मंडी दिनेश चन्द सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए त्वरित समाधान के लिए अपनी तत्परता दिखाई। समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का तत्काल, निष्पक्ष प्रभावशाली समाधान करना और जनविश्वास को बनाए रखना रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts