बिजली कर्मियों को पीटने के मामले पर धरना प्रदर्शन

बबेरू/बांदा। बिजली कर्मियों द्वारा 6 दिन पहले गाँव में जाकर बकाया बिजली बिल वसूलने को लेकर कैम्प लगाकर बिल जमा करने को कहा जिस पर जिन लोगों के बिल जमा नही हुए तो विभाग ने कनेक्शन काटना शुरू कर दिया जिसको लेकर ग्रामीणों और प्रधान समर्थकों ने मौके पर आकर बिजली विभाग के कर्मचारियों को पहले बंधक बनाया और इसके बाद उनकू मारा पीटा जिसको लेकर विभाग के कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
मामला कमासिन उपकेन्द्र का है जहां पर गाँव बंथरी के माजरा जमरेही नाथ में बकाया वसूली और कनेक्शन काटने गए बिजली विभाग के संविदा कर्मियों के साथ ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों द्वारा की गई मारपीट का मामला गरमा गया है। 11 फरवरी को बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटने के दौरान आक्रोशित ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ कर्मियों से मारपीट की थी, जिसकी एफ आई आर थाना कमासिन में दर्ज कराई गई थी। घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित होकर मंगलवार को बबेरू उपखंड के समस्त संविदा कर्मियों ने कमासिन उपकेंद्र पर काम ठप कर विशाल धरना प्रदर्शन किया। जब संविदा कर्मियों द्वारा काम न करने और धरना प्रदर्शन को बढाने को कहा गया तो इस पर विभाग के ही अधिशाषी अभियंता (बांदा) ने जिलाधिकारी जे.रिभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। एसपी ने पीड़ितों को कल अपने कार्यालय में वास्तविकता जानने हेतु बुलाया है और नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस ठोस आश्वासन के बाद संगठन ने आज अपना धरना समाप्त कर दिया है

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts