मुजफ्फरनगर में शिया समाज का विरोध प्रदर्शन, आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों पर जताया रोष.

मुजफ्फरनगर में शिया समाज के लोगों ने ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की कथित हमले में मौत की खबरों को लेकर गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए हमले में उनकी हत्या किए जाने की खबरों से पूरी दुनिया के मुसलमानों और अमन पसंद लोगों में दुख का माहौल है।

इसी के विरोध में शिया समाज द्वारा किदवई नगर से फक्करशाह चौक तक शांतिपूर्ण शोक जुलूस निकालने की घोषणा की गई है। जुलूस में शामिल सोगवारान उनके सम्मान में खिराजे अकीदत पेश करेंगे और विश्व शांति की दुआ करेंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्वक होगा और कानून व्यवस्था का पूरा पालन किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। ज्ञापन में भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप करने और निर्दोष लोगों पर हो रही हिंसा व बमबारी को रोकने की मांग की जाएगी।प्रशासन की ओर से भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है ताकि शहर में शांति और सौहार्द बना रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts