मुख्यमंत्री योगी का 11 जून को शुकतीर्थ दौरा संभावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियाँ

मुजफ्फरनगर। 11 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित शुकतीर्थ दौरे को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। उनका समनदास जी महाराज के सत्संग में भाग लेने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही मोरना स्थित चीनी मिल में नए प्लांट के भूमि पूजन और जनसभा की संभावना भी जताई जा रही है। इसी को लेकर सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशबंधु, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ भोपा डॉ. रविशंकर मिश्रा और डीपीआरओ धर्मेन्द्र सिंह सहित अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को शुकतीर्थ में निरीक्षण किया। टीम ने हैलीपैड, समनदास आश्रम, समाधि स्थल, जनसभा स्थल, भंडारा स्थल, पार्किंग, मुख्य मार्ग और मेला क्षेत्र का बारीकी से जायज़ा लिया। संभावित दौरे को देखते हुए सभी विभाग सतर्क हो गए हैं। तीर्थनगरी में सफाई व्यवस्था को चुस्तदुरुस्त करने के लिए सैकड़ों सफाईकर्मी तैनात हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राणा और एसडीओ मोनी सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।दूसरी ओर, क्षेत्रीय किसानों की वर्षों पुरानी मांगमोरना चीनी मिल के विस्तारको लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। कार्यवाहक जीएम .के. संगवार ने बताया कि 275 करोड़ रुपये की लागत से 35,000 टीडीसी क्षमता की नई मिल की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री 11 जून को शुकतीर्थ के बाद मोरना चीनी मिल परिसर में नए मिल के भूमि पूजन और जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।हालांकि, दौरे की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक तैयारियों से संकेत मिल रहा है कि मुख्यमंत्री का आगमन लगभग तय माना जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts