लद्दाख शहीदों को समर्पित किया सामुहिक राष्ट्रगान:प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम लद्दाख हादसे में शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समर्पित किया। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी और उनकी टीम के द्वारा सोमवार को शहीद प्रेमपाल सिंह चौराहा कूकड़ा ब्लॉक पर सुबह सामुहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों के द्वारा सुंदर देशभक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए लोगों को राष्ट्र प्रेम और सामाजिक सद्भाव का प्रेरक संदेश देने का काम किया। समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों और बच्चों ने सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर सर्व समाज के लोगों ने अपनी भागीदारी करते हुए आपसी सद्भाव को प्रस्तुत करने का काम किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज सेवी मनीष चौधरी ने कहा कि पूरी समाजसेवी टीम प्रत्येक माह की पहली तारीख को देश और समाज की एकता को समर्पित सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन करते चली आ रही है। इसमें सर्व समाज के लोगों का हमें सराहनीय और सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज का हमारा यह है सामूहिक राष्ट्रगान लद्दाख में हुए हादसे के दौरान शहीद हुए सेना के पांच जवानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि समाजसेवी टीम पूरी तरह से शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने लद्दाख के हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि शहीद सैनिकों के परिवार जनों को सरकार तत्काल हर संभव सहायता और आर्थिक मदद पहुंचने का काम करें। उन्होंने भारत स्काउट गाइड के बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट गाइड पूरी दुनिया में सेवा भाव को नई पीढ़ी में उतारने का काम कर रहा है। स्काउट गाइड से जुड़कर बच्चों में न केवल समाज सेवा बल्कि देश सेवा का जज्बा भी पैदा होता है।

भारत स्काउट गाइड की मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा ने प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के द्वारा लगातार आयोजित कराए जा रहे सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि देश और समाज को जोड़ने के लिए ऐसी सोच सभी में विकसित हो तो हम एक सुंदर भारत बनाने में सफल हो सकते हैं। उन्होंने शहीद हुए सैनिकों को अपनी श्रद्धा भाव प्रस्तुत करते हुए कहा कि हम सभी को इन जवानों पर गर्व है और पूरा देश आज उनके परिवारों के साथ हर संभव मदद के लिए एकजुट होकर खड़ा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts