रामगढ़ पंचायत समिति के प्रधान नसरू खान केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह यादव के निधन का समाचार मिलने के बाद उनके पैतृक गांव जमालपुर, गुरुग्राम पहुंचे। वहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और ढांढस बंधाया।
प्रधान नसरू खान ने कदम सिंह यादव के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान रामगढ़ पंचायत समिति के सभी सरपंच भी मौजूद रहे।























































