प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका दौरे के दौरान ‘मित्र विभूषण’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत दोस्ती, सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए दिया गया। सम्मान प्राप्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना संबंध बनाए रखने का प्रयास करता रहेगा। श्रीलंका सरकार द्वारा दिया गया यह सम्मान दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों की पुष्टि करता है।
इस मेडल को धर्म चक्र की संज्ञा दी गई है, जो साझा बौद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करता है, जिसने दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है. इसमें नौ कीमती रत्न लगे हुए हैं, जिसे कमल की पंखुड़ियों से घिरे ग्लोब के भीतर दर्शाया गया है.प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह सम्मान यह सम्मान श्रीलंका और अन्य देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने वाले प्रयासों की सराहना करता है. यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता को भी दर्शाता है.

भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित समान- PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्रीलंका पड़ोसी ही नहीं हमारा पारंपरिक मित्र भी है. भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित समान हैं. हम सहयोगी देशों को प्राथमिकता देते हैं. दोनों देशों के बीच कई अहम करार हुए हैं. दोनों देशों की सुरक्षा एक दूसरे पर निर्भर है. श्रीलंका फिर से प्रगति के पथ पर चल पड़ा है. श्रीलंका के लोगों के धैर्य और साहस को सलाम है. भारत श्रीलंका की आर्थिक मदद करेगा.















