बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाह्न पर विभिन्न मांगों को लेकर पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के मैदान में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी तथा मंत्री प्रजीत सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया फिर वहां से मार्च करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से शिक्षकों ने मांग की कि 1 अप्रैल 2005 व उसके पश्चात नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन से बहाल किया जाए। विद्यालयों के पेयरिंग/मर्जर की प्रक्रिया रोकी जाए। प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक का पद दिया जाए तथा पदोन्नति की जाए। कैशलेश चिकित्सा तथा 10 लाख का सामूहिक बीमा प्रदान किया जाए,पात्र सभी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए। राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश,द्वितीय शनिवार अवकाश,प्रतिकार अवकाश और स्टडी लीव अनुमन्य की जाए। शिक्षकों को बी एल ओ की ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। आकांक्षी जनपदों में कार्यरत शिक्षकों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किया जाए तथा जो मृतक आश्रित बीएड और टेट उत्तीर्ण है उनकी शिक्षक पद पर नियुक्ति देकर विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण कराया जाए। ज्ञापन के समय प्राथमिक शिक्षक संघ के रमाशंकर यादव,जय किशोर दीक्षित,रामसुफल कश्यप सहित समस्त पदाधिकारी साथ ही माध्यमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री मेजर मिथलेश पांडेय,माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राज किशोर शुक्ला तथा मंत्री भारत भूषण सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शंभू प्रसाद द्विवेदी तथा मंत्री हरिओम सिंह के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के समस्त ब्लाक के अध्यक्ष मंत्री के साथ जनपदीय,तहसील तथा संघर्ष समिति व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के साथ शिक्षक,शिक्षिकाएं ,अभिभावक उपस्थित रहे















