सिरोही में “ऑपरेशन शील्ड” के तहत एयर स्ट्राइक मॉकड्रिल, आपात सेवाओं की परखी गई तैयारियां

सिरोही जिले में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार”ऑपरेशन शील्ड” नागरिक सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में एयर स्ट्राइक की मॉकड्रिल के जरिए आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया। इस दौरान मॉकड्रिल में यह दर्शाया गया कि सेमिनार हॉल में मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम के दौरान एयर स्ट्राइक होने से तीन लोगों की मृत्यु हुई और 17 लोग घायल हुए, जिन्हें त्वरित रूप से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अभ्यास में मुख्यालय सेवा, वार्डन सेवा, अग्निशमन, संचार, बचाव, निस्तारण, पूर्ति, कल्याण, डिपो व परिवहन सेवाओं की सक्रिय भूमिका देखी गई। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी और पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अस्पताल पहुंचकर कलेक्टर ने घायलों की स्थिति की जानकारी ली। मॉकड्रिल के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, एएसपी प्रभुदयाल धनिया, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र व हरिसिंह देवल, तहसीलदार जगदीश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts