प्रगनानंद ने नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीता, जर्मनी के कीमर को हराकर रचा इतिहास

भारतीय शतरंज के सुपरस्टार ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद ने शुक्रवार (5 जून 2026) को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।फाइनल राउंड में उन्होंने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर 18 अंकों के साथ टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया।यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि प्रगनानंद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

20 वर्षीय प्रगनानंद ने टूर्नामेंट के अंतिम चरण में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार चार क्लासिकल गेम जीते। टूर्नामेंट के मध्य में संघर्ष करने के बाद वह अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गए थे, लेकिन अंतिम दौरों में उन्होंने उल्लेखनीय उलटफेर करते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया।

अंतिम दौर से पहले अमेरिकी खिलाड़ी वेस्ली सो लीड पर थे, लेकिन प्रगनानंद की जीत और वेस्ली सो के मैच के ड्रॉ होने के कारण भारतीय खिलाड़ी प्रगनानंद एक अंक आगे रहकर चैंपियन बने। वेस्ली बाद में आर्मागेडन में अलिरेजा फिरोजजा को हराकर 17 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

प्रगनानंद का बयान

खिताब जीतने के बाद प्रगनानंद ने कहा कि लगातार दो मैच हारने के बाद मैंने इसके बारे में नहीं सोचा था, मैं बस शतरंज खेलना चाहता था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts