कॉकरोच जनता पार्टी को प्रोटेस्ट की इजाजत मिली,

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को शनिवार, 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी है. CJP ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंफर्म किया कि उसे अधिकारियों से प्रोटेस्ट की अनुमति मिल गई है.पार्टी ने सभी समर्थकों से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बजाय सीधे जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है.

अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की परमिशन मांगी थी. इंडिया टुडे के अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ने अभिजीत दिपके को एक लेटर दिया, जिसमें उन्हें 6 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की परमिशन दी गई. धरने की इजाजत 2018 के सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की शर्तों के आधार पर दी गई है.

 दिल्ली पुलिस का परमिशन लेटर. (ITG)

6 जून की सुबह अभिजीत दिपके अमेरिका से भारत पहुंचे. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही उन्होंने समर्थकों से अपील की. उन्होंने एक बार फिर अपना संदेश दोहराते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर किताब और तिरंगा लेकर पहुंचे.

 

 

 

 

 

 

यह खबर अपडेट हो रही है…

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts