जाति जनगणना देश की सियासत के केंद्र में है. इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चिंतन इसके चुनावी और राजनीतिक इस्तेमाल के बेहद खिलाफ है. इसी बीच कांग्रेस ने आरएसएस पर बड़ा आरोप लगाया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में कांग्रेस ने आरएसएस को जातिगत जनगणना का विरोधी करार दिया है.
जातिगत जनगणना होगी और कांग्रेस ये कराएगी
इसी पोस्ट में कांग्रेस ने आगे कहा है कि लिखकर रख लीजिए जातिगत जनगणना होगी और कांग्रेस ये कराएगी. बता दें कि इस मुद्दे पर संघ का मानना है कि ये एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है, जो राष्ट्रीय एकता के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. इसे चुनाव, चुनाव प्रचार या राजनीति के लिए नहीं इस्तेमाल करना चाहिए.
इसे राजनीतिक टूल के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए
संघ का कहना है कि जातीय जनगणना को आधार बनाकर इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. संघ प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने साफ तौर पर कहा कि जाति जनगणना को राजनीतिक टूल के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए. वहीं, विपक्ष इस मुद्दे को लेकर एनडीए सरकार पर लगातार हमला बोल रहा है.















