जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

बांदा।  जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा थाना कोतवाली देहात व थाना चिल्ला में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनसुनवाई की गयी तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु टीम का गठन किया गया है ।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts