खैरथल में दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट, तीन दिन की रैकी के बाद दिया वारदात को अंजाम

अलवर जिले के खैरथल थाना क्षेत्र में 7 जुलाई 2025 को एक व्यापारी के मुनीम के साथ दिनदहाड़े हथियार की नोक पर ₹2.5 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

इस संबंध में व्यापारी श्यामलाल गुप्ता ने खैरथल थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल व तकनीकी टीम की सहायता से जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर ली।

पुलिस ने दिल्ली के अम्बेडकर नगर निवासी महादेव उर्फ चिंटू उर्फ रूद्रा शर्मा को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

जांच में खुलासा हुआ कि वारदात से तीन दिन पहले मुनीम की रैकी की गई थी, जबकि एक महीने पहले भी आरोपी रेकी कर चुके थे। लूट की योजना को अंजाम देने के लिए गोविंद उर्फ विक्की को बुलाया गया, जिसने वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ 20 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूट से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts