पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री जब्त करते हुए एक अभियुक्त किया गिरफ्तार।

 

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। खतौली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री जब्त करते हुए एक अभियुक्त किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद।जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण व बिक्री करने वालों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी खतौली यतेन्द्र सिंह नागर एवं प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया थाना खतौली के कुशल नेतृत्व। खतौली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री को जब्त करते हुए 1 अभियुक्त को लाला मुसद्दीलाल के आम के बाग में गंग नहर नहर पटरी खतौली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने शस्त्र तथा शस्त्र निर्माण के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 134/24 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना खतौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गंग नहर पटरी के पास लाला मुसद्दीलाल के आम के बाग में खाली पडे खण्डहर में अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर थाना खतौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी और मौके से 01 अभियुक्त को शस्त्र निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts