पुलिस कर्मी ने पेश की मानवता की मिशाल

बांदा। जरुरतमंद को रक्तदान कर बांदा में पुलिस कर्मी द्वारा मानवता की मिशाल पेश की गई । ट्रेनिंग सेल में तैनात आरक्षी विवेक यादव द्वारा कल्पना हॉस्पिटल कालू कुआँ बांदा में भर्ती बच्चे को रक्तदान कर जान बचायी । गौरतलब हो कि बीती देर रात्रि जनपद हमीरपुर के मौदहा के रहने वाले अनिल कुमार का वर्षीय बच्चा शौर्य काफी बीमार था व कल्पना हॉस्पिटल कालू कुआं बांदा में भर्ती था जिसे तत्काल ओ पाजिटिव रक्त की आवश्यकता थी । कहीं से रक्त उपलब्ध नही हो पाया, इसकी सूचना ट्रेनिंग सेल में नियुक्त आरक्षी विवेक यादव को हुई तो उनके द्वारा तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे को ओ पाजिटिव रक्त दान किया गया । समय से रक्त मिलने से बच्चा स्वस्थ्य है । परिजनों द्वारा आरक्षी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts