बाँदा। भारतीय जनता पार्टी की आत्मनिर्भर भारत सकल्प अभियान कार्यशाला पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को अन्य देश भी स्वीकार करने लगे हैँ उनके जन्मदिन पर सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने बधाई दी थी साथ ही रसिया , इंग्लैंण्ड , जापान , अमेरिका हाथ मिलाने भारत आ रहे हैँ भारत विश्वगुरु बन रहा है स भाजपा के जीवन मापदंडो में अन्य पार्टियां न के बराबर है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का लक्ष्य है कि सभी लोग देश के उत्पादों से बनी सामग्री का उपयोग करें स इसलिए पहले अपने को आत्म निर्भर बनाना होगा स स सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री का नारा है कि स्वदेशी अपनाओ स आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशी अपनाना जरूरी है स इससे यहाँ के उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा साथ लोगों को फायदा होगा । उन्होंने कहा कि भारत विश्व की सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था बनी है। मोदी जी के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में उनके प्रभाव से देश सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में खड़ा है स उन्होंने कहा कि स्वदेशी से भारत की परिकल्पना साकार होगी। कार्यक्रम की जिला संयोजक ममता मिश्रा ने आगामी कायक्रमों की योजना प्रस्तुत की बताया की यह कार्यक्रम अक्टूबर से दिसंबर तक बूथ स्तर तक चलाये जायेगे स जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि हमें स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना है स अंत में अखिलेश नाथ दीक्षित ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की स कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पालिकाध्यक्ष मालती बासू, जाग्रति वर्मा, प्रेमनारायण द्विवेदी संतू गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, उत्तम सक्सेना, देवमूरत द्विवेदी, पंकज रायक्रवार, सुधीर सिंह, सुधीर कुशवाहा सहित सभी मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, कार्यक्रम की टीम मौजूद रहे।















