उधारी के विवाद में व्यापारी की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

मुज़फ्फरनगर। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में नई मण्डी थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।भरतिया कॉलोनी निवासी अभिषेक मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता नवीन मित्तल 9 जून की शाम करीब 8:30 बजे नमन जिंदल नामक युवक की दुकान पर उधारी के पैसे मांगने गए थे। इसके बाद से वे न तो घर लौटे और न ही उनका कोई संपर्क हुआ। जब अभिषेक ने नमन की दुकान पर जाकर पूछताछ की, तो वहां मौजूद आतिश नामक युवक ने कहा कि “तेरे बाप को हमने खत्म कर दिया है।”

इस तहरीर के आधार पर नई मण्डी थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 287/25 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जौली रोड स्थित कूकड़ी पुलिया से मुख्य आरोपी नमन जिंदल और आतिश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु के आभूषण, एक स्कूटी (UP 12 AS 6869), 5 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त टाटा पंच गाड़ी (UP 12 BX 7341) बरामद की है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts