पैलानी/बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्टिहाकला स्थित सिद्ध पीठ पाथादाई मंदिर में बीती रात मां दुर्गा की मूर्ति में लगे चांदी के छत्र मुकुट 500 ग्राम व नाक की सोने की बेसर वह कैमरे की हार्ड डिस्क ले गए हैं जो मंदिर के गेट पर ताला लगा था आज जब सुबह भक्त रामू पूजा करने के लिए मंदिर गया तो वहां देखा कि अल्युमिनियम का पल्ला तोड़कर व सी सी कैमरा की केबिल तोड़कर एवं हार्ड डिस्क निकाल कर व चांदी का मुकुट व नाक की बेसर जब नहीं दिखाई दी तो पडो़स के लोगों को जानकारी दिया वहीं मौके पर पहुंचे मुख्य पुजारी राकेश बाबा, प्रधान पति रामचंद्र निषाद,सुरेश,अमित सिंह, राहुल यादव, शिवकुमार, अंकित सि,सुधाकर शुक्ला,भोला सिंह,विनय, रामदत्त तिवारी आदि ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चौकी प्रभारी हरीशरण सिंह को अज्ञात चोरों द्वारा चांदी का मुकुट,सोने की बेसर व हार्ड डिस्क चोरी किए जाने को लेकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया वहीं मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी हरीशरण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मुकदमा दर्ज कराए जाने को लेकर आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही अज्ञात चोरों का पता लगाकर कार्यवाही की जाएगी।















