बबेरू/बांदा। नोटिस मिलने के बाद व्यापारी अपने आशियाना को आंसू बहते हुए खुद अपने हाथों से तोड़ रहे हैं। आज जेसीबी के माध्यम से कस्बे का अतिक्रमण हटवाया गया। चौराहे के सुंदरीकरण एवम अतिक्रमण को लेकर गुरुवार नायब तहसीलदार मनोहर सिंह एवम कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार राजावत की अगुवाई में भरी पुलिस बल के साथ कस्बे के अतर्रा रोड, औगासी रोड, तिंदवारी रोड, बांदा रोड, कमासिन रोड में बुलडोजर लेकर जैसे ही पहुंचे की व्यापारियों में हड़कंप मच गया । नाली के ऊपर लगी टीनो को नोच डाला और दिवालो को गिरा दिया गया । यह देख ब्यापरियो हांथ हथौड़ा लेकर छत ने पहुंचकर खुद अपने हाथों से तोड़ते दिखे इतना ही नही कई व्यापारी के हाथों में छाले और अंशू टपक रहे थे । और रोते हुए कह रहे थे की नगर पंचायत 27 फूट में नक्शा पास किया । यदि मानक नही था तो पीडब्ल्यूडी को पहले से ही रोक लगा देना चाहिए था ।उधर नायब तहसीलदार मनोहर सिंह का कहना है कि प्रथम चरण अस्थाई रूप से आक्रमण को हटाया जा रहा है नोटिस दी जा चुकी है समय से अतिक्रमण हटा लें अन्यथा के साथ कार्यवाही की जाएगी।















