बाँदा। डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस के आदेश और एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में बाँदा पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। लूट, छिनैती, चोरी और टप्पेबाजी पर लगाम लगाने के लिए पूरे जनपद में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया।बैंकों, एटीएम और वित्तीय संस्थानों के आसपास होने वाले अपराधों पर रोक लगाना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना ही इस अभियान का मकसद है।एसपी पलाश बंसल ने साफ कहा जनता की गाढ़ी कमाई की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है।शहर से लेकर देहात तक हर थाना क्षेत्र की पुलिस टीमों ने बैंकों का दौरा किया।
इस दौरन सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू हैं या नहीं,इमरजेंसी अलार्म सिस्टम काम कर रहा है या नहीं,अग्निशामक यंत्र और आपातकालीन निकास मार्ग की हालत कैसी है। सुरक्षा गार्ड अलर्ट हैं या नहीं सब जांचा परखा गया।बैंक मैनेजरों को दिए सख्त निर्देश दिये गएसीसीटीवी कैमरे एक्टिव रखें। ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग में ही लगवाएं ताकि जाम न लगे और बाइक चोरी न हो। संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखें।सुरक्षा में कोई कोताही न बरतें।
चेकिंग के दौरान बैंकों के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों और गाड़ियों की गहन तलाशी ली गई। पूछताछ कर उनका वेरिफिकेशन किया गया और हिदायत दी गई कि बेवजह बैंक परिसर के आसपास न मंडराएं।















