बाँदा। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के तहत कमासिन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।28/29 जून की देर रात थाना कमासिन पुलिस गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि राजापुर-बबेरु मार्ग पर इटर्रा बढ़ौनी तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक गांजा लेकर खड़ा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर रिशु पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम लोहरा, थाना कमासिन को दबोच लिया।
अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 01 किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत गांजा कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना कमासिन में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।
एसपी पलाश बंसल का साफ कहना है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए “ऑपरेशन ईगल” लगातार चलता रहेगा। नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।















