मुज़फ्फरनगर। लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर उन्नति की ओर से मेरठ रोड स्थित होटल ग्रैंड रेडिएंट इन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों को सम्मानित करने के साथ वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन अमित मित्तल ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लायंस क्लब समाज सेवा के उद्देश्य से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में पूरे वर्ष विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम संचालित करता है। इन कार्यों को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि सेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना ही क्लब की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी लायन अजय अग्रवाल, लायन रीना अग्रवाल, ज़ोन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर लायन अजय अग्रवाल एवं लायन रीना अग्रवाल को “We Serve Together” सम्मान से नवाजा गया, जबकि लायन मनीष बंसल को उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए “Dedicated Lion” की उपाधि प्रदान की गई। इसके अलावा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली कांवड़ सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने पर लायन रेनू गुप्ता एवं लायन आलोक गुप्ता को विशेष सम्मान दिया गया।
समारोह के दौरान वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए लायन मनीष जैन को अध्यक्ष, लायन दिनेश गर्ग को सचिव तथा लायन रोहित सिंघल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में सचिव लायन नितिन गोयल, लायन राजेश मित्तल, लायन मुकुल गोयल, लायन अनुज मित्तल, लायन आकाश अग्रवाल, लायन प्रतिभा बंसल, लायन वंदना मित्तल, लायन अर्चना जैन, लायन पूजा सिंघल, लायन नीतू गोयल, लायन प्रगति गोयल, लायनेड रुचि मित्तल, लायनेड अनुराधा मित्तल, लायनेड निधि अग्रवाल, लायनेड सुनीता कंसल सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित रात्रि भोज के साथ हुआ। क्लब के मीडिया चेयरमैन लायन अनिल कंसल ने बताया कि भविष्य में भी क्लब समाजहित में इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।















