बाँदा। पुलिस ने आज अपने एक और जांबाज अफसर को खो दिया। जनपद की अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक संजय कुमार शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई असामयिक मृत्यु पर पुलिस लाइन में शोक परेड का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पूरे पुलिस परिवार की आंखें नम थीं।कल निरीक्षक संजय कुमार शर्मा की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निरीक्षक संजय कुमार शर्मा मूल निवासी गौतमबुद्ध नगर के थे।वर्ष 2005, उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे।2018 में निरीक्षक बने।वर्तमान में अपराध शाखा, जनपद बांदा में तैनात थे।2005 में सिपाही के पद से सेवा शुरू कर अपनी मेहनत और लगन से निरीक्षक के पद तक पहुंचे संजय कुमार शर्मा अपने 20 साल के सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
पुलिस लाइन बांदा में आयोजित शोक परेड में एसपी पलाश बंसल, एएसपी शिवराज, सीओ लाइन्स मेविस टॉक, सीओ सदर सौरभ सिंह एवं आरआई बेलास यादव सहित सैकड़ों अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिवंगत निरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी।एसपी पलाश बंसल ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा दुख की इस घड़ी में पूरा बाँदा पुलिस परिवार आपके साथ खड़ा है। विभाग की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी।
संजय जैसे कर्तव्यनिष्ठ अफसर की कमी हमेशा खलेगी।अचानक चले जाना महकमे के लिए बड़ी क्षति है। उनके द्वारा सुलझाए गए केस और अपराधियों पर कसी गई नकेल को बाँदा पुलिस हमेशा याद रखेगी।















